best news portal development company in india

कटिहार में 5 किलो स्मैक की बड़ी खेप जब्त, कीमत करीब 5 करोड़, तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

कटिहार में 5 किलो स्मैक की बड़ी खेप जब्त, कीमत करीब 5 करोड़, तस्कर गिरफ्तार

कटिहार में नशे के खिलाफ मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब पांच किलो स्मैक की खेप बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी बशीर आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मद्य निषेध विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के रास्ते स्मैक की बड़ी खेप कटिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले से सटे बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरौरा रेलवे फाटक के पास छापेमारी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल से स्मैक की खेप लेकर आ रहे बशीर आलम को टीम ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब पांच किलो स्मैक बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मद्य निषेध विभाग की टीम ने गिरफ्तार आरोपी और बरामद स्मैक को बलरामपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कटिहार में किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment