आजमगढ़, महराजगंज पुलिस ने 5 घंटे में बरामद किया 11 वर्षीय गुमशुदा किशोर, परिजनों को सौंपा
आजमगढ़। थाना महराजगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुए 11 वर्षीय किशोर को करीब 5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को संतोष निषाद पुत्र केदार निषाद निवासी आराजी प्रगास सिंह, मलहपुरवा ने थाना महराजगंज में अपने 11 वर्षीय पुत्र किशन निषाद के घर से चले जाने की सूचना दी। मामले में थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 222/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुधीर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशोर की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और जानकारी जुटाने के बाद उसी रात करीब 22:13 बजे किशन निषाद को आराजी प्रगास सिंह स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस द्वारा किशोर की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोर के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और महराजगंज पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।








