आजमगढ़: रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा समारोह, ASP नगर ने की शस्त्र-पूजा
आजमगढ़। रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने शस्त्रागार में शस्त्रों तथा पुलिस वाहनों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से जनपद में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर विजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।








