best news portal development company in india

आजमगढ़: पवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंद घरों में चोरी करने वाले 4 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार !

SHARE:

आजमगढ़: पवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंद घरों में चोरी करने वाले 4 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

आजमगढ़। पवई थाना पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चार अंतर्जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के 14 सोने और 22 चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये नकद, तमंचा-कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक टेम्पो और दो बाइक बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अंबारी रोड स्थित बाघबहरा पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान हरे रंग के टेम्पो UP50DT7653 और दो मोटरसाइकिल UP50AY3130 व UP50CN0091 पर सवार चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बंद घरों की रेकी करते थे। घर के मालिक के बाहर जाने के बाद ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर लेते थे। पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए सामान को अंबेडकरनगर में बेचने की योजना थी।

चार चोरी की घटनाओं का खुलासा

1. पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव — 12 सितंबर 2026:
उमाशंकर गौतम के घर से जेवर, नकदी और जरूरी कागजात चोरी किए गए थे। इस मामले में मु0अ0सं0 216/2026 दर्ज है।

2. कोतवाली थाना क्षेत्र के आराजीबाग — 24 जुलाई 2026:
एक मकान से जेवर और 25 हजार रुपये नकद चोरी किए गए थे। मामले में मु0अ0सं0 398/2026 दर्ज है।

3. रौनापार थाना क्षेत्र के सुदनीपुर — 4 अगस्त 2026:
चोरी की घटना के संबंध में मु0अ0सं0 228/2026 दर्ज है।

4. अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी — 26 अगस्त 2026:
मकान से सात थान जेवर और नकदी चोरी की गई थी। मामले में मु0अ0सं0 317/2026 दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अब्दुल्ला पुत्र मो. इकबाल निवासी सठियांव, मुबारकपुर, अम्बेश कुमार निवासी कुकुड़ीपुर, सठियांव, आकाश कुमार निवासी गजाड़ा, सठियांव और विकास सोनी निवासी सरायमीर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मो. अब्दुल्ला के खिलाफ पहले से 28 मुकदमों का आपराधिक इतिहास है और उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। वहीं विकास सोनी पहले चोरी का माल खरीदने का काम करता था और बाद में इस गिरोह में शामिल हो गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई