आजमगढ़ अतरौलिया थाने के नए SHO अश्वनी कुमार दुबे ने संभाला चार्ज, अपराधियों और दलालों पर सख्ती के संकेत
आजमगढ़ के अतरौलिया थाने के नवागत थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अपराधियों और थाने के आसपास सक्रिय दलालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने कहा कि महिला सुरक्षा और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि थाने में अपराधियों और दलालों के लिए कोई जगह नहीं होगी।








