best news portal development company in india

मऊ के बाद आजमगढ़ में सियासी हलचल तेज, धर्मेंद्र यादव का सुभासपा अध्यक्ष पर बड़ा बयान

SHARE:

मऊ के बाद आजमगढ़ में सियासी हलचल तेज, धर्मेंद्र यादव का सुभासपा अध्यक्ष पर बड़ा बयान

आजमगढ़। मऊ में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान के बाद आजमगढ़ की सियासत में भी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने अंबारी स्थित प्रधानाध्यापक राजेश यादव के आवास पहुंचकर उनके पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में धर्मेंद्र यादव ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के उन बयानों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें सपा के प्रति टिप्पणियां की गई थीं। उन्होंने कहा कि मऊ की जनता ने उन्हें खारिज किया है और अब आजमगढ़ की जनता भी इसका जवाब देगी।धर्मेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार पर जनहित के मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आजमगढ़ की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।सांसद ने यह भी कहा कि आजमगढ़ से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं को राजनीतिक कारणों से परेशान किया जा रहा है उन्होंने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा कि जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई