मिशन-2027 अखिलेश यादव का 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य, बूथ स्तर तक पहुंच मजबूत करने पर जोर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने संगठन और जनसंपर्क को मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। प्रकाशित खबर के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी उन परिवारों तक पहुंचेगी, जिनके साथ अन्याय या अत्याचार हुआ है ऐसे परिवारों को समाजवादी पार्टी से जोड़कर अपने जनाधार को मजबूत करने की बात कही गई है उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर रिमोट सेंसिंग तकनीक के माध्यम से घटनाओं की जांच कराई जाएगीप्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने का मुद्दा भी उठाया उन्होंने फर्जी मुकदमों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही। साथ ही एक्सप्रेसवे, निवेश, किसानों और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बैंक खातों के माध्यम से आर्थिक सहायता की योजना का भी उल्लेख किया उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।








