best news portal development company in india

मुबारकपुर में 37.61 करोड़ रुपये से 12 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण को मंजूरी !

SHARE:

सीवर लाइन बिछाने के लिए 100.68 करोड़ की डीपीआर तैयार, 25 वार्डों को मिलेगा लाभ

आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 12 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर करीब 37.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्लांट में कस्बे से निकलने वाले सीवेज का शोधन किया जाएगा।कस्बे में सीवर लाइन बिछाने के लिए 100.68 करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। यह काम राज्य सेक्टर के तहत कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एसटीपी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

25 वार्डों को मिलेगा लाभ

नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में कुल 25 वार्ड हैं और यहां करीब डेढ़ लाख की आबादी रहती है। फिलहाल सीवेज के शोधन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विभिन्न नालों से निकलने वाला गंदा पानी बिना शोधन के आगे चला जाता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सीवेज को एसटीपी में ले जाकर शोधित किया जाएगा।

4.7 किलोमीटर की राइजिंग मेन सीवरलाइन

परियोजना के तहत करीब 4.7 किलोमीटर की राइजिंग मेन सीवरलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही मेन पंपिंग स्टेशन और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाए जाने की योजना है। शासन स्तर से निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसटीपी का निर्माण शुरू किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिली मंजूरी

नगर पालिका की ओर से एसटीपी निर्माण के लिए सरकारी जमीन की तलाश भी की गई थी। बाद में परियोजना की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसटीपी को मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। परियोजना पूरी होने के बाद घरों से निकलने वाले सीवेज को शोधित करने की व्यवस्था होगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई