best news portal development company in india

कानपुर में ओवैसी का सपा पर निशाना, बोले- ‘एम-वाई’ नहीं सिर्फ ‘वाई’!

SHARE:

कानपुर में ओवैसी का सपा पर निशाना, बोले- ‘एम-वाई’ नहीं सिर्फ ‘वाई’

कानपुर। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर के बाबूपुरवा स्थित बागही ईदगाह मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।ओवैसी ने कहा कि आजादी के बाद से राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को चुनाव के समय वोट के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन शिक्षा, रोजगार, संपत्ति और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने सपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सपा की सरकार थी, तब विधानसभा में 47 मुस्लिम विधायक होने के बावजूद मुसलमानों को न्याय नहीं मिला। यह बात उन्होंने अपने संबोधन में कही।

‘सपा में एम-वाई नहीं, सिर्फ वाई’

ओवैसी ने सपा की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा, “सपा में एम-वाई नहीं, केवल वाई है।” उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को लंबे समय से वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया और चुनाव आते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने जनता से ऐसे समय में सावधान रहने की अपील भी की।

कब्रिस्तान और मुजफ्फरनगर दंगों का मुद्दा उठाया

जनसभा में ओवैसी ने कानपुर के बर्रा में कब्रिस्तान की जमीन पर हुई केडीए की कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए तत्कालीन सपा सरकार पर सवाल खड़े किए।

2027 चुनाव को लेकर गठबंधन के संकेत

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कहा कि एआईएमआईएम प्रदेश में अपनी राजनीतिक भागीदारी के लिए मैदान में है। उन्होंने कहा कि गैर-भाजपा दलों के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है और 2 अक्टूबर तक इंतजार किया जाएगा, जिसके बाद पार्टी अपना रास्ता तय करेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई