आजमगढ़: रौनापार में घर का ताला तोड़कर 20 कुंतल गेहूं चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, 4.35 कुंतल गेहूं बरामद
आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का 4 कुंतल 35 किलो गेहूं और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार, आराजी अजगरा मगर्वी निवासी स्वामीनाथ दूबे ने 7 सितंबर की रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर करीब 20 कुंतल गेहूं, 2 कुंतल सरसों, बर्तन और टिल्लू पंप चोरी किए जाने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर रौनापार थाने में मु0अ0सं0 269/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस के मुताबिक, मामले में जनार्दन साहनी, आदित्य साहनी और सुरेंद्र के नाम सामने आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जनार्दन साहनी (26) पुत्र जंगी साहनी निवासी देवारा गरीब दूबे को सोनू की मड़ई के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 कुंतल 35 किलो गेहूं और 250 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।








