best news portal development company in india

गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

SHARE:

गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी संजय कुमार (39) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चकनूरी गांव की रहने वाली सुगरा देवी के साथ हुई लूट की घटना के मामले में भी जेल जा चुका है पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को सुगरा देवी बिजली का बिल जमा कर घर लौट रही थीं।
रास्ते में दो लोगों ने उन्हें बहला-फुसलाकर उनके मंगलसूत्र और कान की बाली उतरवा ली और फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान अहिरौला थाना क्षेत्र के रूपईपुर माहुल गांव निवासी संजय कुमार समेत तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी की अनुमति से 12 सितंबर को गैंग चार्ट मंजूर किया गया था।

इसके बाद 22 सितंबर को फूलपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित संजय कुमार को दुर्वासा मंदिर गेट, सदरपुर बरौली से सुबह करीब 10:09 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई