शहीद उपाधीक्षक रामाश्रय यादव की 34वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, आतंकवादियों की बारूदी सुरंग में हो गए थे बलिदान
अंबारी। आतंकवादियों की बारूदी सुरंग में अपने हमराहियों के साथ देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद रामाश्रय यादव को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नम आंखों से याद किया गया। पल्थी बाजार स्थित अमर शहीद रामाश्रय यादव पार्क में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां तिरंगा फहराकर और बलिदान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई फूलपुर तहसील क्षेत्र के हड़वा गांव निवासी रामाश्रय यादव पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पूरी निष्ठा के साथ तैनात थे। 23 सितंबर 1992 को नैनीताल जनपद के बाजपुर तहसील क्षेत्र में गश्त के दौरान आतंकवादियों की ओर से बिछाई गई बारूदी सुरंग में एक भीषण विस्फोट हुआ था। इस दुखद घटना में वह अपने हमराहियों के साथ वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि कर्तव्य निभाते हुए दी गई उनकी यह शहादत आज भी देश के तमाम लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। राष्ट्र और अपने कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान गायक टी डी यादव, वीर अभिमन्यु त्यागी और सुमन सरोज ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल पूरी तरह भावपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में शहीद के पिता राम केवल यादव, पूर्व प्रमुख राम नयन यादव, पूर्व प्रमुख जितेंद्र यादव, साहित्यकार संजय पांडेय, लईक अहमद, विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक अभिमन्यु यादव ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।