best news portal development company in india

फूलपुर-पवई में वृहद रोजगार मेला, 4,423 युवाओं ने लिया हिस्सा; 2,023 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

SHARE:

32 कंपनियों ने लिया हिस्सा, चयनित अभ्यर्थियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज, अंबारी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थ, फूड और कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों की 32 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

रोजगार मेले में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 4,423 बेरोजगार अभ्यर्थी पहुंचे। कंपनियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। इस प्रक्रिया में 2,023 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को चयन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

चयनित युवाओं को दिए गए नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमाकांत मिश्र, संयोजक, गोरखपुर परिक्षेत्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में रानू प्रताप राजभर, उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र मौजूद रहे। अतिथियों ने रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं का उत्साहवर्धन किया और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस दौरान युवाओं को उपलब्ध रोजगार के अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कंपनियों ने दी रोजगार की जानकारी

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार के अवसरों के बारे में अभ्यर्थियों को जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों की योग्यता और रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई। मेले में शामिल युवाओं में रोजगार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गौड़, अंबारी क्षेत्र के राजेश कुमार यादव, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह सहित सेवायोजन कार्यालय के अवधेश कुमार, शैलेश यादव, सुशील कुमार राय, सुधांशु सिंह और राज नारायण सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की सुविधा और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई