best news portal development company in india

मोटरसाइकिल चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

SHARE:

मोटरसाइकिल चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के कई पार्ट्स, बाइक खोलने के उपकरण और ₹400 नकद बरामद करने का दावा किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गौरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, बिलरियागंज पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गौरी नहर पुलिया, ग्राम गुलवा गौरी के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने की बात पुलिस को बताई।

चोरी की बाइक के पार्ट्स और औजार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल का रिम सहित पहिया-टायर, चेन-स्पॉकेट व चेन, शॉकर की जोड़ी, चेन कवर, बैट्री, पिछले हिस्से का प्लास्टिक फ्रेम और बाइक ब्रैकेट बरामद किए हैं।

इसके अलावा आरोपियों के पास से ₹400 नकद और मोटरसाइकिल खोलने के लिए इस्तेमाल होने वाले चार रिंच, प्लग रिंच, तीन पेचकस और लोहे की छेनी भी बरामद की गई।

दोनों आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू यादव उर्फ भोला यादव (22 वर्ष) निवासी तुर्कपड़री, थाना बिलरियागंज और आकाश यादव (19 वर्ष) निवासी नकीब खोजौली, थाना रौनापार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

बिलरियागंज थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 238/2026, धारा 313/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अक्षयदीप सिंह, उपनिरीक्षक संतोष पाठक, हेड कांस्टेबल गांधी यादव, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल जाविर एकबाल, कांस्टेबल रामबाबू यादव और कांस्टेबल सुमित राव शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई