best news portal development company in india

आजमगढ़ में वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, देवगांव पुलिस ने जिवली मोड़ से पकड़ा

SHARE:

आजमगढ़ में वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, देवगांव पुलिस ने जिवली मोड़ से पकड़ा

आजमगढ़। देवगांव थाना पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के अनुपालन में की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज अहमद पुत्र अली अहमद, निवासी चेवार पश्चिम, थाना देवगांव, आजमगढ़ के रूप में हुई है।

2025 में जारी हुआ था स्थायी वारंट

पुलिस के मुताबिक, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर-01, आजमगढ़ द्वारा वाद संख्या 254/2016 से संबंधित मामले में फिरोज अहमद के खिलाफ 4 अगस्त 2025 को स्थायी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

जिवली मोड़ के पास से पकड़ा गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम ने 26 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:55 बजे जिवली मोड़ के पास पहुंचकर फिरोज अहमद को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

फिरोज अहमद को गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह यादव और हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, थाना देवगांव शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई