best news portal development company in india

निजामाबाद-348 से 2027 के चुनाव को लेकर AIMIM के भावी प्रत्याशी मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू से खास बातचीत !

SHARE:

निजामाबाद-348 से 2027 के चुनाव को लेकर AIMIM के भावी प्रत्याशी मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू से खास बातचीत

आजमगढ़। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र-348 में राजनीतिक गतिविधियां और संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा तेज है। इसी क्रम में सामाजिक गतिविधियों और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के बीच सक्रिय रहने वाले मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू से ZFM Times ने विशेष बातचीत की मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू का नाम AIMIM के भावी प्रत्याशी के रूप में निजामाबाद विधानसभा-348 से चर्चा में है। हालांकि प्रत्याशी को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी स्तर पर होना है। बातचीत के दौरान 2027 के चुनाव, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों पर उनसे विस्तार से सवाल किए गए।

जब उनसे पूछा गया कि वे 2027 में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी को किस नजरिए से देखते हैं, तो उन्होंने कहा कि पार्टी का अंतिम निर्णय अभी बाकी है। यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है और जनता का समर्थन मिलता है, तो उनकी प्राथमिकता निजामाबाद क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर काम करना होगी।
उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता में रखने की बात कही। उनका कहना है कि राजनीति से ज्यादा जनसेवा और क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण होना चाहिए।

स्थानीय समस्याओं पर भी हुई चर्चा  विशेष बातचीत में निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी सवाल किए गए सड़क और जलनिकासी, बिजली एवं पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, युवाओं के रोजगार तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय जानी गई उनसे यह भी पूछा गया कि यदि उन्हें जनता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है, तो क्षेत्र में उनकी पहली प्राथमिकता क्या होगी इस पर उन्होंने बुनियादी सुविधाओं और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

AIMIM के पिछले चुनावी प्रदर्शन पर सवाल इंटरव्यू के दौरान AIMIM के उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी सवाल किया गया उनसे पूछा गया कि पार्टी के सामने प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की चुनौती के बीच, यदि उन्हें निजामाबाद-348 से चुनाव लड़ने का अवसर मिलता है तो वे जनता के सामने ऐसा क्या विजन और कार्ययोजना रखेंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों का भरोसा हासिल किया जा सके मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू ने जवाब में क्षेत्रीय समस्याओं, जनसेवा और विकास के मुद्दों को केंद्र में रखने की बात कही।
फिलहाल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर निजामाबाद क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं जारी हैं मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू को AIMIM का भावी प्रत्याशी बताया जा रहा है, जबकि अंतिम प्रत्याशी को लेकर पार्टी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई