best news portal development company in india

आजमगढ़ पति से विवाद के बाद तेजाब डालने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, बोतल बरामद

SHARE:

आजमगढ़: पति से विवाद के बाद तेजाब डालने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, बोतल बरामद

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद तेजाब डालकर पति को घायल करने के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को कोहड़ौरा निवासी मुकेश पाण्डेय ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाना गंभीरपुर में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसकी पत्नी ने उसके शरीर के संवेदनशील हिस्से पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर गंभीरपुर थाने में मु0अ0सं0 233/2026, धारा 124(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गंभीरपुर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी महिला को 27 सितंबर को दोपहर करीब 1:20 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के कब्जे/निशानदेही से घटना में इस्तेमाल की गई एक तेजाब की बोतल बरामद हुई है।

गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल दुर्गेश राय, रिजर्व कांस्टेबल सौरभ कुमार और रिजर्व महिला कांस्टेबल रागिनी गौड़ शामिल रहीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई