best news portal development company in india

आजमगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

SHARE:

आजमगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहा) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से सेहदा की ओर करीब एक किलोमीटर आगे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 238.6 किलोमीटर प्वाइंट पर सोमवार सुबह सर्विस लेन के नीचे झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे एक राहगीर ने झाड़ी में शव पड़ा देखा और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर कंधरापुर और बिलरियागंज पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का चेहरा रक्तरंजित मिलने के कारण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई