best news portal development company in india

आजमगढ़ फर्जी कॉल के जरिए ₹10 हजार की साइबर ठगी, गंभीरपुर पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई

SHARE:

आजमगढ़ फर्जी कॉल के जरिए ₹10 हजार की साइबर ठगी, गंभीरपुर पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई

आजमगढ़। थाना गंभीरपुर क्षेत्र में फर्जी कॉल के माध्यम से विश्वास में लेकर UPI/पेटीएम के जरिए की गई ₹10,000 की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस करा दी।

शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज शिकायत पर साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने फ्रॉड की पूरी धनराशि को फ्रीज/होल्ड कराया।

इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया के माध्यम से ₹10,000 की पूरी धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, जिले में चार अलग-अलग साइबर फ्रॉड मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,37,000 की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई