best news portal development company in india

साबरमती स्टेशन से एलएनजी ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

SHARE:

1,472 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने करीब 1,472 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न रेलवे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने साबरमती की ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि साबरमती आत्मबल और सत्य के प्रयोगों की धरती रही है। इसी क्षेत्र से महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और सत्याग्रह, सादा जीवन, ग्रामीण विकास तथा खादी जैसे विचारों को व्यवहार में उतारने का प्रयास किया।

शाह ने कहा कि साबरमती मंडल में शुरू की जा रही रेलवे की विभिन्न परियोजनाएं पर्यावरण, यात्रियों की सुविधा और रेल सुरक्षा से जुड़ी हैं। उन्होंने साबरमती रेलवे स्टेशन में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि रेलवे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को आगे बढ़ाया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि रेलवे वर्ष 2030 तक डीजल की खपत को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे विदेशी मुद्रा की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में गुजरात में रेलवे परियोजनाओं के लिए 17,366 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गुजरात में रेल बुनियादी ढांचे के विकास और यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई