best news portal development company in india

सपा नेताओं को अखिलेश की नसीहत, टीवी बहस और सोशल मीडिया को लेकर दिए निर्देश

SHARE:

सपा नेताओं को अखिलेश की नसीहत, टीवी बहस और सोशल मीडिया को लेकर दिए निर्देश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं को कड़ा और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि जिन नेताओं के भाजपा के साथ संपर्क में होने की चर्चा है, वे पार्टी छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के मन में पार्टी छोड़ने का विचार चल रहा है, उनके पास अभी पर्याप्त समय है और वे स्वयं पार्टी छोड़कर जा सकते हैं।

अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रवक्ताओं को भी टीवी बहसों और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने को लेकर सावधानी बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बिना तैयारी के किसी बहस में पार्टी का पक्ष नहीं रखना चाहिए। मौजूदा दौर में सोशल मीडिया की महज कुछ सेकंड की क्लिप से भी किसी पार्टी की छवि बन या बिगड़ सकती है।

उन्होंने प्रवक्ताओं से कहा कि टीवी बहस में हल्की-फुल्की अथवा आधारहीन बातें करने के बजाय ठोस तथ्यों और पुख्ता तर्कों के साथ अपनी बात रखी जाए। सूत्रों के मुताबिक बैठक में टीवी डिबेट, सोशल मीडिया प्रबंधन, जनता के बीच पार्टी की छवि और आगामी चुनावी मुद्दों पर प्रवक्ताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई।

अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ताओं को विरोधी दलों के नेरेटिव और जाल में फंसने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और मुद्दों को तथ्यों के आधार पर जनता के सामने रखा जाना चाहिए।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई