best news portal development company in india

मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन

SHARE:

मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने 70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई।

पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों के करीब 110 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने कई भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में इरास प्रजापति और आर्यन गौड़ ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव और दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी तरह अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह और श्रेया यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान मंडलीय सचिव दिनेश सिंह के साथ चयन समिति के भूपेश सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप यादव और हृदयनाथ मौजूद रहे। मुख्य रेफरी सुनील कुमार शिंदे तथा कोच मंगलेश कुमार, मुन्ना यादव सहित अन्य प्रशिक्षक एवं निर्णायक भी उपस्थित रहे।

पुलिस लाइन में खेल वामा सारथी के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई