best news portal development company in india

आजमगढ़ नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की पहल, वैवाहिक विवाद में हुआ समझौता

SHARE:

आजमगढ़ नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की पहल, वैवाहिक विवाद में हुआ समझौता

आजमगढ़, 29 सितंबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला सुरक्षा और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में तीन प्रकरणों की काउंसलिंग एवं मिडिएशन कराया गया।

थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में तीनों मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग के दौरान परामर्श प्रकोष्ठ की टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास किया। अथक प्रयास के बाद एक प्रकरण में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।

समझौते वाले मामले में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग, जेवरात लेकर मारपीट करने और महिला को घर से निकालने से संबंधित वैवाहिक विवाद था। काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर मामले का समाधान कराया गया।

पुलिस के अनुसार, नई किरण परियोजना का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास करना है। इस पहल के तहत दोनों पक्षों को नोटिस अथवा फोन के माध्यम से बुलाकर काउंसलिंग और मिडिएशन कराया जाता है।

बैठक में उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, का0 जितेन्द्र कुमार साह, का0 सुनील कुमार गुप्ता और म0का0 नेहा सिंह मौजूद रहीं। वहीं साइबर टीम में उ0नि0 दिलीप आनन्द, का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह और म0आ0 रेनू देवी शामिल रहीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई