best news portal development company in india

सरायमीर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SHARE:

सरायमीर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़, 29 सितंबर 2026। थाना सरायमीर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में किशोरी की पूर्व में ही बरामदगी की जा चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, 20 मार्च 2026 को थाना सरायमीर में मुकदमा अपराध संख्या 78/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमा धारा 137(2), 87, 352, 351(3), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। मामले में ग्राम छित्तेपुर, थाना सरायमीर निवासी तुषार कपूर पुत्र द्वारिका वांछित चल रहा था।

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 29 सितंबर 2026 को करीब 10:40 बजे कुरियावां मोड़ के पास से तुषार कपूर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित विवेचना के आधार पर की जा रही है।

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई