best news portal development company in india

आजमगढ़ में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत निकलेगी साइकिल एवं बाइक रैली, दिलाई जाएगी आत्मनिर्भर भारत की शपथ

SHARE:

आजमगढ़ में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत निकलेगी साइकिल एवं बाइक रैली, दिलाई जाएगी आत्मनिर्भर भारत की शपथ

आजमगढ़। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सुबह 10 बजे विकास भवन, आजमगढ़ से पीआरडी स्वयंसेवकों एवं मंगल दल के सदस्यों की साइकिल एवं बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर DAV, एलवल, बड़ा देव, कोतवाली, नगर पालिका और कलेक्ट्रेट रैदोपुर होते हुए हरिऔध कला केंद्र पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा।

समापन अवसर पर आत्मनिर्भर भारत की शपथ भी दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में पीआरडी स्वयंसेवकों एवं मंगल दल के सदस्यों की सहभागिता रहेगी। रैली के माध्यम से लोगों को देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई