best news portal development company in india

यूपी पुलिस SI भर्ती 2025: 4,543 नियुक्ति पत्र जारी करने पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक

SHARE:

यूपी पुलिस SI भर्ती 2025: 4,543 नियुक्ति पत्र जारी करने पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2025 को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 4,543 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की है।
मामला भर्ती परीक्षा के कुछ प्रश्नों में किए गए बदलाव और उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों की आपत्तियों से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि भर्ती बोर्ड ने उनकी आपत्तियों पर उचित तरीके से विचार नहीं किया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल कीं। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता की एकल पीठ में हुई।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती के लिए कुल 15,75,706 आवेदन प्राप्त हुए। लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें करीब 10.77 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। लिखित परीक्षा का परिणाम 7 मई को घोषित किया गया था।
हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद 4,543 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल प्रभावित हुई है। अब 5 अक्टूबर की सुनवाई में कोर्ट के समक्ष मामले की आगे की कार्यवाही और भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई