best news portal development company in india

बाइक सटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, तीन युवक हिरासत में !

SHARE:

मारपीट के बाद अहरौला रोड पर लगा जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत

माहुल (आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में गुरुवार को बाइक सटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई इसके चलते अहरौला रोड पर वाहनों की कतार लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और यातायात बहाल कराया पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन युवकों को हिरासत में लिया है नगर पंचायत माहुल के शुक्रबाजार निवासी शाहबान अहमद बाइक से अहरौला रोड की ओर जा रहे थे बताया जाता है कि शंकर तिराहे के पास उनकी बाइक क्षेत्र के चंदू खानपुर निवासी उत्तम यादव की बाइक से सट गई उत्तम यादव उस समय समसल्लीपुर निवासी अपने साथी अभिषेक यादव और विशाल यादव के साथ फुलवरिया की ओर जा रहे थे बाइक सटने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।आरोप है कि कुछ दूरी आगे जाने के बाद उत्तम पक्ष के कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए और शाहबान के साथ मारपीट करने लगे इसकी जानकारी होने पर शाहबान पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल और उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया और सड़क से भीड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया पुलिस ने मौके से एक पक्ष के शाहबान तथा दूसरे पक्ष के उत्तम यादव और अभिषेक यादव को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।थानाध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने बताया कि विवाद की सूचना पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई