best news portal development company in india

सील केंद्र पर दाई ने कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत !

SHARE:

हरदोई में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का आरोप, 17 साल बाद मां बनने वाली थी राजेश्वरी

हरदोई। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही और अप्रशिक्षित दाई के कथित गलत इलाज के कारण एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रसव पूर्व में सील किए गए अवैध प्रसव केंद्र पर कराया गया, जहां अप्रशिक्षित दाई की भूमिका सामने आई है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार संडीला क्षेत्र के पिरकापुर निवासी हीरालाल अपनी गर्भवती पत्नी राजेश्वरी को सोमवार को बहू सुषमा के साथ 102 एंबुलेंस से सीएचसी कोथावां ले गए थे। परिवार को शादी के करीब 17 वर्ष बाद पहले बच्चे की उम्मीद थी आरोप है कि इसके बाद राजेश्वरी को पूर्व में सील किए जा चुके एक प्रसव केंद्र पर ले जाया गया, जहां अप्रशिक्षित दाई ने प्रसव कराया। गलत इलाज के कारण महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मामले ने सीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी और अवैध प्रसव केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं बताया गया है कि संबंधित प्रसव केंद्र को पूर्व में सील किया जा चुका था। इसके बावजूद वहां प्रसव कराए जाने की बात सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच किए जाने की जरूरत है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई