पुरुष वर्ग में गौतम प्रजापति और महिला वर्ग में किरण वर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान
आजमगढ़ | 02 अक्टूबर 2026 | क्षेत्रीय खेल कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान और जिला प्रशासन आजमगढ़ के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में 75 महिला और 82 पुरुष समेत कुल 157 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 05 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए 06 किलोमीटर वॉक रेस/क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन और केएम श्रीवास्तव, सचिव जिला हैंडबाल संघ आजमगढ़ ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग में गौतम प्रजापति प्रथम
पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में गौतम प्रजापति ने प्रथम, रजनीष राय ने द्वितीय और उत्कर्ष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं धीरज यादव चौथे, शिवा यादव पांचवें और किशन यादव छठे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में किरण वर्मा ने मारी बाजी
महिला वर्ग में किरण वर्मा ने प्रथम, अंतिमा यादव ने द्वितीय और अंजली गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुस्कान प्रजापति चौथे, सृष्टि यादव पांचवें और खुशी छठे स्थान पर रहीं प्रतियोगिता के बाद सुबह करीब 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम में उप क्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश यादव, जिला जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव लक्ष्मण प्रसाद, क्रिकेट प्रशिक्षक भूपेंद्र वीर सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक मिथिलेश यादव, हॉकी प्रशिक्षक मो. इरफान, बैडमिंटन प्रशिक्षक करन श्रीवास्तव, फुटबॉल प्रशिक्षक अरविंद कन्नौजिया, वॉलीबाल प्रशिक्षक आदर्श यादव, बास्केटबाल प्रशिक्षक नागेंद्र, रितेश कुमार श्रीवास्तव और अबुसैफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।








