best news portal development company in india

32 बच्चों की मौत पर शोक जताने बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी, जगला गांव में आदिवासी परिवारों से की मुलाकात

SHARE:

107 दिन बाद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से की बातचीत

बालाघाट, मध्य प्रदेश | 01 अक्टूबर 2026।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा ब्लॉक स्थित जगला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कुपोषण और बीमारियों के बीच जान गंवाने वाले बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक प्रशासन ने अब तक 32 बच्चों की मौत की पुष्टि की है राहुल गांधी बच्चों की मौत के 107 दिन बाद जगला गांव पहुंचे। उन्होंने आदिवासी परिवारों के बीच बैठकर स्वास्थ्य सुविधाओं, कुपोषण, शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने करीब 33 मिनट प्रभावित परिवारों से बातचीत की।

सरकार पर साधा निशाना, संसद में मुद्दा उठाने की बात

ग्रामीणों से संवाद के बाद राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों की मौत का मामला गंभीर है और वह इसे लोकसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने आदिवासी परिवारों से वन अधिकार, जमीन के पट्टे, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत की। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी।

स्थानीय नेताओं ने भी की शिरकत

राहुल गांधी के साथ संवाद के दौरान बैहर विधायक संजय उइके, परसवाड़ा विधायक मधु भगत, पूर्व विधायक हिना कांवरे, डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी दौरे के दौरान मौजूद रहे बालाघाट में बच्चों की मौत का मामला पहले से ही चर्चा में है। सितंबर में राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार से जांच, इलाज और राहत की मांग की थी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई