गांधी-शास्त्री जयंती पर आजमगढ़ पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर किया माल्यार्पण, पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने का संदेश
आजमगढ़ | 02 अक्टूबर 2026 | पुलिस विभाग की प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर आजमगढ़ पुलिस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों
और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सहायक पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुज्जर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान से हुई। पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुज्जर, क्षेत्राधिकारी आंकिक अजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का संदेश

एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के आदर्शों पर चलने की शपथ भी दिलाई गई।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आजमगढ़ पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को पुलिस सेवा और जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।








