best news portal development company in india

आजमगढ़ नई किरण की पहल से पति-पत्नी के विवाद का हुआ समाधान, एक परिवार फिर जुड़ा !

SHARE:

आजमगढ़: नई किरण की पहल से पति-पत्नी के विवाद का हुआ समाधान, एक परिवार फिर जुड़ा

आजमगढ़ | 02 अक्टूबर 2026 | पुलिस प्रेस-विज्ञप्ति परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में 5 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई, 4 मामलों में दोनों पक्ष पहुंचे; आपसी सहमति से कराया गया समझौता आजमगढ़ में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाए जा रहे परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की पहल से एक दंपती के बीच चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक थाना कोतवाली परिसर में आयोजित की गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में कुल 05 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से सूचना देकर मिडिएशन के लिए बुलाया गया था बैठक में 04 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और आपसी संवाद एवं समझाने-बुझाने के प्रयास किए। इसके परिणामस्वरूप 01 प्रकरण में पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया।


मायके गई पत्नी को समझाकर कराया समझौता

समझौता हुए मामले में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के प्रयासों के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और विवाद का समाधान कर परिवार को फिर से साथ रहने के लिए तैयार किया गया।

वहीं, 01 पत्रावली माननीय न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद कर दी गई।

बैठक में सामने आए आंकड़े

कुल पत्रावलियां: 05

दोनों पक्ष उपस्थित: 04

समझौते: 01

न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद: 01

बैठक में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह और आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता मौजूद रहे परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद, समझ और समझौते के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को दोबारा एक सूत्र में जोड़ना है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई