गांधी और शास्त्री जी के विचारों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
आजमगढ़ | 02 अक्टूबर 2026 | मंडलायुक्त कार्यालय

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समाज में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांधी जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त विवेक की उपस्थिति में अपर आयुक्त न्यायिक डॉ. अर्चना द्विवेदी एवं अपर आयुक्त ज्योति राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों, शिक्षाओं एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी,
कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया इस दौरान गांधी जी के प्रिय भजनों एवं प्रार्थना सभा के माध्यम से कार्यक्रम को जीवंत बनाया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।








