

सीएचसी फूलपुर में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई
फूलपुर, आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चिकित्साधिकारियों, अधिकारी-कर्मचारियों और जनमानस ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। शास्त्री जी के प्रसिद्ध “जय जवान, जय किसान” संदेश का भी स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाकर स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।








