फूलपुर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान तेज, सुधीर राजभर ने ग्रामीणों से किया संवाद

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र-349 के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता सुधीर राजभर का जनसंपर्क एवं ग्रामीण भ्रमण जारी है इसी क्रम में पूरा गङरिया, दुलारे का पूरा, सहित विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जानने का प्रयास किया।
इस दौरान भाजपा के बूथ स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे भाजपा की संगठनात्मक कार्यप्रणाली में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधा संवाद महत्वपूर्ण माना जाता है सुधीर राजभर का नाम फूलपुर विधानसभा-349 से भावी प्रत्याशी के रूप में चर्चा में बताया जा रहा है हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाना है।
जनसंपर्क के दौरान सुधीर राजभर ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वे लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि आवास, पेंशन, सड़क, नाली सहित मूलभूत जरूरतों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजना से वंचित न रहने देने के लिए निष्पक्ष प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान सूर्यभान, अमित कुमार गौतम, प्रकाश, शेख गुलजार रविंद्र कुमार गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।








