best news portal development company in india

गांधी जयंती पर आजमगढ़ में विविध कार्यक्रम आयोजित, स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान

SHARE:

गांधी जयंती पर आजमगढ़ में विविध कार्यक्रम आयोजित, स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान

आजमगढ़, 02 अक्टूबर 2026।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत, आजमगढ़ द्वारा जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के विचारों से प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेरा युवा भारत, आजमगढ़ कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं उनके द्वारा दिए गए स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और सेवा के संदेश को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा एवं सक्रिय भागीदारी से समाज में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है।

रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखंडों की ग्राम सभाओं में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी प्रदान कर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

विकासखंड जहानागंज में विशेष रूप से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इसमें मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में मां विंध्यवासिनी चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के साथ पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों, स्वच्छता, अहिंसा एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत किए।

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में जिला युवा कार्यालय के कर्मचारी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYVs), मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक, विद्यार्थी, स्थानीय युवा एवं आमजन ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई