best news portal development company in india

सूचना विभाग में गांधीजी एवं शास्त्रीजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

SHARE:

सूचना विभाग में गांधीजी एवं शास्त्रीजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

लखनऊ | 02 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक श्री अरविन्द कुमार मिश्र ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया इसके बाद विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सस्वर पाठ भी किया गया।

गांधीजी के सत्य और अहिंसा के संदेश को किया याद

अपने संबोधन में अपर निदेशक श्री अरविन्द कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और सादगी का प्रतीक है। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से भारत को स्वतंत्रता दिलाने के साथ ही पूरी दुनिया को शांतिपूर्ण संघर्ष का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि गांधीजी का चरखा, उनकी लाठी और उनके विचार आज भी भारत की आत्मा में जीवित है बापू ने सिखाया कि साधन की पवित्रता साध्य से भी अधिक महत्वपूर्ण है स्वच्छता को लेकर उनका आग्रह आज स्वच्छ भारत मिशन के रूप में साकार हो रहा है।

‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी प्रासंगिक

लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए श्री मिश्र ने कहा कि शास्त्रीजी ने अत्यंत साधारण परिवार से निकलकर अपनी प्रतिभा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर देश का नेतृत्व किया उनके द्वारा दिया गया अमर नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा का मूल मंत्र है।

उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी ने देश के जवानों का मनोबल बढ़ाया और किसानों को अन्नदाता के रूप में सम्मान दिलाया प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने सादगी और ईमानदारी की मिसाल कायम की उनका जीवन यह सिखाता है कि ऊंचे पद पर रहते हुए भी विनम्र और जमीन से जुड़ा रहा जा सकता है।

अधिकारियों-कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान

अपर निदेशक ने कहा कि 2 अक्टूबर को दो ऐसी महान विभूतियों की जयंती मनाई जाती है, जिन्होंने भारत के इतिहास को नई दिशा दी। एक ने स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया, तो दूसरे ने स्वतंत्र भारत को सशक्त और स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गांधीजी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्रीजी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को अपनी कार्यशैली में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है, इसलिए सभी का दायित्व है कि पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

उन्होंने स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रथम की भावना को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि यही दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

लिया सत्य, अहिंसा और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, उपनिदेशक अनुराग प्रसाद, आत्रेय मिश्रा, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, चन्द्र मोहन, डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह, सी.एल. सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, अमित कुमार यादव, निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई