आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 265 गुम मोबाइल बरामद, स्वामियों को किए सौंपे गए
आजमगढ़ | 03 अक्टूबर 2026
आजमगढ़ पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 265 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर इन मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया गया।
03 अक्टूबर को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक कुल 2,398 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 6 करोड़ 31 लाख 75 हजार रुपये है, बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।
वहीं, फरवरी 2024 से अब तक कुल 6,035 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ 37 लाख रुपये है।
पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं।








