best news portal development company in india

समाधान दिवस में 28 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण !

SHARE:

समाधान दिवस में 28 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण

लालगंज, आजमगढ़। तहसील परिसर स्थित सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 28 शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। इनमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 25 शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 11, पुलिस विभाग के चार, विकास विभाग के दो, विद्युत विभाग के चार, लोक निर्माण विभाग का एक तथा अन्य विभागों से संबंधित छह शिकायतें प्राप्त हुईं उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर तहसीलदार सूर्य प्रकाश सरोज, नायब तहसीलदार कनक सिंह, गौरव सिंह, राजस्व निरीक्षक रामप्यारे यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई