आजमगढ़ में बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, 03 अक्टूबर 2026 थाना सिधारी पुलिस ने बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही से चोरी की एक बकरी, बकरी बेचकर मिले ₹4,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा तथा 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार बकरी चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना सिधारी में मु0अ0सं0 404/2026 एवं 405/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
02 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी इटौरा रंजन कुमार साव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी मो. दानिश खान पुत्र इसरार खान, निवासी बासुपार बनकट, थाना जीयनपुर, हाल पता गुलामी का पुरा, थाना कोतवाली, उम्र करीब 38 वर्ष को समेदा तिराहे पर बंद राइस मिल के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने एक चोरी की बकरी, बकरी बेचने से प्राप्त ₹4,000 नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर दोनों बकरी चोरी के मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है वहीं आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। इसके संबंध में पुलिस द्वारा अलग से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।








