जनसुनवाई में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
आजमगढ़, 05 अक्टूबर 2026। पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुज्जर तथा क्षेत्राधिकारी क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान पारदर्शिता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनपद पुलिस की ओर से कहा गया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराने तथा पुलिस के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करने के लिए जनसुनवाई की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।








