best news portal development company in india

पूर्वांचल पीजी कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए उपाय

SHARE:

पूर्वांचल पीजी कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव के बताए उपाय

रानी की सराय, आजमगढ़। नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस आजमगढ़ की ओर से पूर्वांचल पीजी कॉलेज, रानी की सराय में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर जागरूकता पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी प्रोफाइल, निवेश ठगी, फिशिंग लिंक, सेक्सटॉर्शन, ऑनलाइन लोन स्कैम सहित साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी खुद को पुलिस, CBI या साइबर क्राइम अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पैसे की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक भेजने, गिफ्ट व लॉटरी का लालच देने तथा KYC के नाम पर भी ठगी की जाती है।

कार्यक्रम में Instagram Fraud, Fake Profiles, Giveaway Scam, Impersonation, Investment Scam, WhatsApp Hacking, OLX Fraud, Online Loan Scam, Honey Trapping, Sextortion, ATM Fraud, Gaming Apps और Matrimonial Fraud जैसे मामलों से बचाव की जानकारी दी गई।

सेक्सटॉर्शन से बचने की दी गई सलाह

पुलिस ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर अपराधी फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं और बाद में वीडियो कॉल के जरिए स्क्रीन रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग कर सकते हैं। लोगों से अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने और संदिग्ध वीडियो कॉल से सावधान रहने की अपील की गई।

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने लाउडहेलर एवं पंपलेट के माध्यम से भी साइबर अपराध से बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार किया।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान एप डाउनलोड न करें और निजी जानकारी साझा करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

अभियान में उपनिरीक्षक शिवकुमार उपाध्याय सहित थाना साइबर क्राइम के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई