best news portal development company in india

किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाने का मामला, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाने का मामला, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को भीमबर नहर पुलिया से बीबीपुर जाने वाले मार्ग पर करीब 200 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 194/2026, धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को 20 सितंबर 2026 को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

सोमवार, 5 अक्टूबर को उपनिरीक्षक इसरार अहमद पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान विशाल कुमार पुत्र महेश राजभर उर्फ महेन्द्र सिंह, निवासी महडौड का पुरा, थाना रौनापार, आजमगढ़, हाल निवासी खैराबाद, रोपड़, पंजाब, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने मुकदमे में नामजद एवं वांछित होने की पुष्टि के बाद उसे 5 अक्टूबर 2026 को करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक इसरार अहमद, कांस्टेबल छट्ठु साहनी और रिजर्व कांस्टेबल ओमकार सिंह शामिल रहे।

Leave a Comment