best news portal development company in india

बलरामपुर शराब की दुकान के बाहर विवाद में युवक की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

बलरामपुर शराब की दुकान के बाहर विवाद में युवक की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर हुए विवाद के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी रोडवेज के पास से सोमवार को करीब 10:50 बजे की गई।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को बलरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर चखना, सिगरेट, पानी और गिलास के ₹25 के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद और कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान विजय चौहान और उसके साथियों द्वारा गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की गई। बीच-बचाव के दौरान दूसरे पक्ष के साथ भी मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 524/2026, धारा 105/115(2)/352/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

इसी मामले में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति ने हमराह पुलिस बल के साथ सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त विजय चौहान पुत्र स्व. छविराज चौहान, निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली, आजमगढ़, उम्र करीब 50 वर्ष को रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:- उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार एवं कांस्टेबल राहुल कुमार, थाना कोतवाली, आजमगढ़।

Leave a Comment