best news portal development company in india

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। गंभीरपुर पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से 5 अक्टूबर को करीब 1:10 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को वादिनी ने थाना गंभीरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते किशन पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम छाऊ, ने उसके पुत्र के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पर वादिनी के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।

तहरीर के आधार पर थाना गंभीरपुर में मु0अ0सं0 239/2026, धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त किशन पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम छाऊ, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल धीरज सिंह और कांस्टेबल योगेन्द्र बहादुर शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई