best news portal development company in india

जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

SHARE:

जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़, 06 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई