best news portal development company in india

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कन्धरापुर पुलिस ने चन्द्रमा ऋषि आश्रम पुलिया के पास से दबोचा, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद

आजमगढ़, 06 अक्टूबर 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कन्धरापुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार एक युवती ने 05 अक्टूबर 2026 को थाना कन्धरापुर में तहरीर देकर सरफराज आलम पुत्र जावेद आलम, निवासी चक सहदरिया पश्चिम मोहल्ला जहानागंज, थाना जहानागंज, आजमगढ़ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था।

तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर में मु0अ0सं0 240/2026, धारा 69 बीएनएस एवं 67ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में वांछित अभियुक्त सरफराज आलम को 06 अक्टूबर को चन्द्रमा ऋषि आश्रम पुलिया के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Vivo T3X मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई