best news portal development company in india

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

अहरौला पुलिस ने बरामदपुर पुलिया के पास से आरोपी को पकड़ा, किशोरी सकुशल बरामद

आजमगढ़, 06 अक्टूबर 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहरौला पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र किशोरी लाल, निवासी ग्राम पिपरा दोयम, थाना शिवनगर डिडई, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र करीब 21 वर्ष है।

अभियुक्त थाना अहरौला में पंजीकृत मु0अ0सं0 247/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 291/2026 धारा 137(2)/87/64(2)(M) बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 06 अक्टूबर 2026 को बरामदपुर पुलिया के पास से अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। इसी दौरान पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह मय हमराह द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई