best news portal development company in india

किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास और पिस्टल से फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

SHARE:

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर अवैध पिस्टल बरामद, आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं

आजमगढ़, 06 अक्टूबर 2026। थाना अहरौला पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी और अवैध पिस्टल से फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आर्यन यादव पुत्र मनोज यादव, निवासी ग्राम पकड़ी, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष है।

अभियुक्त थाना अहरौला में पंजीकृत मु0अ0सं0 332/2026 धारा 109(1)/62/64/352/351(3)/61(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने अभियुक्त आर्यन यादव को 05 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल बरामद की।

अवैध पिस्टल की बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी मय हमराह द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई