best news portal development company in india

बरदह में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

SHARE:

गांव में लाठी-डंडे और चाकू से हमले का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई

आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, भुवाल बिन्द निवासी ग्राम जगदीशपुर सोहौली, थाना बरदह ने 4 अक्टूबर को तहरीर देकर बताया था कि 3 अक्टूबर की रात गांव के विशाल राजभर सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया। हमले में भुवाल बिन्द की जांघ और सौरभ बिन्द के पेट में गंभीर चोटें आई थीं।

तहरीर के आधार पर थाना बरदह में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई।

6 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक रितेश खरवार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए विशाल राजभर पुत्र स्वर्गीय निरंजन राजभर, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना बरदह, उम्र 21 वर्ष को कमालपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बरदह में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई